छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चांपा : चलती स्कूटी में लगी भीषण आग:दो युवकों ने कूदकर बचाई जान

जांजगीर चांपा जिले में एक चलती स्कूटी में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा होते-होते बच गया। घटना हसदेव नहर के पास की है, जहां स्कूटी पर सवार दो युवकों की सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना टल गई।

जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक बीटीआई चौक से स्कूटी पर घूमते हुए हसदेव नहर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में अचानक स्कूटी से धुआं निकलता देखा। युवकों ने तत्काल स्कूटी रोकी और उससे दूर हट गए। कुछ ही क्षणों में स्कूटी से आग की लपटें निकलने लगीं और देखते ही देखते पूरी स्कूटी आग का गोला बन गई।

See also  जांजगीर-चांपा : बड़ा खुलासा! किरायेदार सत्यापन में पकड़ा गया ISI स्लीपर सेल का संदिग्ध

स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवकों की सतर्कता से बड़ी दुर्घटना टल गई, क्योंकि स्कूटी में किसी भी समय विस्फोट हो सकता था। कुछ ही देर में स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

See also  सूरजपुर में हादसा : मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

Related Articles

Leave a Reply