छत्तीसगढ़

CG में 180 किलो गांजा बरामद: नमक की बोरियों के नीचे छिपा कर ले जा रहे थे 9 लाख का गांजा, पुलिस ने दो तस्करों को धरदबोचा

जगदलपुर

पुलिस ने नशे का कारोबार करने वालों की नकेल कस रखी है। इसी कड़ी मैं रविवार को पुलिस ने दो तस्करों को धरदबोचा है। नगरनार टीआई शिवशंकर गैंदले ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति एक ट्रक मैं नमक की बोरियों में छिपाकर कुछ अवैध वस्तु लेकर औड़िसा से जगदलपुर की तरफ जा रहै हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने धनपुंजी मैं स्थित फारेस्ट नाके कै पास नाकाबंदी करते हुए वहां से गुजरने वाले वाहनों की सघन तलाशी लैना शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने ओड़िसा की तरफ से आ रही ट्रक क्रमांक यूपी 43 टी 3367 को रोका। रोकने के बाद पुलिस ने वाहन की तलाशी। तलाशी के दौरान पुलिस ने ट्रक के पीछे नमक की बोरियों के नीचे छिपाकर रखा 180 किलो गांजा बरामद किया। इसकी कीमत 9 लाख रुपयै आंकी गई है। पुलिस ने ट्रक पर सवार मालिक राम पासवान (55) निवासी उत्तर प्रदेश और मंगल प्रसाद (27) निवासी उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एनडीपीएस की धारा 20 (ख) के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपियों को जैल भैजा।

See also  बसंतपुर गोरखापाली में दो पक्षों में हिंसक विवाद, घर में तोड़फोड़ के बाद आगजनी; लाखों का नुकसान

Related Articles

Leave a Reply