छत्तीसगढ़बिलासपुर

रैली निकालकर वार्ड क्रमांक 10 के भाजपा प्रत्याशी दुर्गेश यादव वार्ड ने जनसंपर्क अभियान चलाकर मांगा समर्थन

बिलासपुर। सिरगिट्टी परिक्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 10 गुरु गोविंद सिंह नगर के भाजपा प्रत्याशी दुर्गेश यादव के द्वारा बड़ी रैली निकालकर पार्टी कार्यकर्ता और अपने समर्थकों के साथ अपने वार्ड के क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए वार्ड वासियों के बीच पहुंचकर समर्थन मांग करते हुए लोगों का आशीर्वाद ले रहे हैं। स्थानीय जन समस्याओं से अवगत होते हुए उन्हें निराकरण का आश्वासन देते हुए वार्ड की जनता का सेवा करने के लिए समर्थन मांग रहे हैं।

See also  असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर संजय नेताम निलंबित, नकली दवाओं के माफिया के साथ वीडियो हुआ था वायरल

इस दौरान उन्हें जबरदस्त जन समर्थन भी मिल रहा है।प्रत्येक घरों से संपर्क करते हुए दुर्गेश यादव के द्वारा अवगत कराया जा रहा है कि वार्ड विकास को प्रमुखता के साथ किया जाएगा और जन समस्या का तुरंत निदान किया जाएगा। उनके इस रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रही हैं। वार्ड वासियों के द्वारा उन्हें भरपूर समर्थन देने का आश्वासन दिया गया है इस जनसंपर्क अभियान में काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं और महिलाएं शामिल रही हैं।

See also  सनी लियोनी इवेंट के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन, इवेंट रद्द कराने दी अंतिम चेतावनी

Related Articles

Leave a Reply