छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चाम्पा : पुलिस विभाग में थोक में तबादला , SP ने बदले 08 थानों के प्रभारी , देखे पूरी लिस्ट

जांजगीर चाम्पा : पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है. टीआई से लेकर सहायक उप निरीक्षक स्तर के पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है. इस संबंध में जिले के पुलिस कप्तान विजय कुमार पाण्डेय ने आदेश जारी किया है. तबादले की सूची में 8 पुलिसकर्मी के नाम शामिल है।

See also  पिता ने 5 साल के बेटे को नहर में डुबोकर मार डाला, पारिवारिक विवाद में उठाया कदम, गिरफ्तार

जारी आदेश के मुताबिक, बलौदा थाना प्रभारी मनीष तम्बोली को पुलिस लाइन शिकायत शाखा भेजा गया है, निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव को बम्हनीडीह थाना से स्थानांतरित कर बलौदा थाना की कमान सौंपी गई है. वहीं निरीक्षक कमलेश शेंडे को यातायात थाना से स्थानांतरित कर बम्हनीडीह थाना प्रभारी बनाया गया है।

उप निरीक्षक पारस पटेल को नवागढ़ थाना से मुलमुला थाना भेजा गया है. उप निरीक्षक विनोद जाटवर को मुलमुला थाना से रक्षित केंद्र, जांजगीर भेजा गया है। सहायक उप निरीक्षक सियाराम यादव को पुलिस लाइन से शिवरीनारायण थाना भेजा गया है. वहीं ASI नीलमणि कुसुम को शिवरीनारायण थाना से बम्हनीडीह थाना भेजा गया है।

See also  नवरात्रि पर मां बम्लेश्वरी के दर्शन होंगे आसान, डोंगरगढ़ में रूकेगी ये 10 ट्रेनें, पैसेंजर ट्रेनों का भी हुआ विस्तार

Related Articles

Leave a Reply