छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

Breaking News शिवरीनारायण मेले में 13 लोगों ने मिलकर की युवक की हत्या

जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण से आ रही है, जहां मेले में मामूली विवाद ने एक युवक की जान ले ली। 19 वर्षीय दीपेश बर्मन की 13 लोगों ने मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी। लात-घूंसों और चाकू से हमला कर उसकी जान ले ली गई।

दरअसल, शिवरीनारायण मेले में मृतक दीपेश बर्मन का कुछ लोगों से मामूली टकराव हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। 13 लोगों ने मिलकर दीपेश पर हमला कर दिया। कुछ ने लात-घूंसों से पीटा तो कुछ ने चाकू से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 13 लोगों को हिरासत में ले लिया। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें 2 बालिग और 11 नाबालिग शामिल हैं। फिलहाल, पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

See also  महिला आरक्षक की फंदे पर लटकी मिली लाश, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply