छत्तीसगढ़बिलासपुर

पैसा डबल करने का लालच देकर 94 लाख की ठगी:बिलासपुर की महिलाओं को लगाया चूना

बिलासपुर: बिलासपुर के पचपेड़ी में रहने वाली राधिका भारद्वाज पर समूह की महिलाओं ने लाखों रुपये की ठगी का आरोप लगाया. महिलाओं के मुताबिक कई लोगों से 84 लाख रुपये की ठगी आरोपी महिला ने की. जिसकी शिकायत पचपेड़ी थाने में दर्ज कराई गई.

गरीब महिलाओं को जल्द कमाई का झांसा: राधिका गांव गांव जाकर समूह की महिलाओं से मिलती, उन्हें जल्द से जल्द अमीर बनने के सपने दिखाती. महिलाओं को शेयर मार्केट में पैसे लगाने पर सालभर में ही रुपये दोगुने होने का झांसा देती. आरोपी महिला ने गांव की महिलाओं को इसकी गारंटी भी दी. जिसका असर ये हुआ कि राधिका की बातों में आकर कई गांवों की महिलाओं ने अपनी रकम उसके हाथों में सौंप दी. बताया जा रहा है कि लगभग 20 लाख ऑनलाइन और 63 लाख रुपये कैश शेयर मार्केट में लगाने लोगों ने आरोपी महिला को दिया.

See also  मंत्री टीएस सिंहदेव के रिश्तेदार वीरभद्र सिंहदेव की रेलवे पटरी किनारे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस…

बिलासपुर पुलिस की हिरासत में आरोपी महिला: समय बीतता चला गया. इसी तरह लगभग एक साल बीत गया. रुपया लगाने वालों ने जब अपनी रकम वापस देने की मांग की तो आरोपी महिला टालमटोल करने लगी. साथ ही कुछ दिनों में रकम वापसी का दावा करने लगी. काफी दिन बीतने के बाद भी जब रुपये वापस नहीं मिले तो महिलाओं ने पचपेड़ी थाना पहुंचकर आरोपी राधिका भारद्वाज के खिलाफ केस दर्ज कराया. महिलाओं की शिकायत पर बिलासपुर की पचपेड़ी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लाखों की ठगी करने वाली महिला को हिरासत में ले लिया है.

एएसपी ग्रामीण अर्चना झा ने बताया कि महिला समूह की महिलाओं ने थाने पहुंचकर एक महिला के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है. मामले में आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है.

See also  कन्या आश्रम में छात्रा की रहस्यमयी मौत : दहशत में छात्राएं, व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

Related Articles

Leave a Reply