छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा, बम्हनीडीह, जैजैपुर की पंचायतों में चुनाव कल, मतदान दल रवाना

जांजगीर-चांपा : नगरीय निकाय चुनाव होने के बाद 17 फरवरी से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की शुरुआत हो रही है। पहले चरण में अकलतरा, बम्हनीडीह और सक्ती के जैजैपुर जनपद क्षेत्र में पंच, सरपंच, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य पद के लिए चुनाव होंगे। यहां पहले चरण की वोटिंग होगी। इसके लिए 15 फरवरी की देर शाम चुनाव प्रचार डीजे व अन्य शोरगुल के साथ थम गया। इसके बाद प्रत्याशी सामान्य या डोर टू डोर जनसंपर्क ही कर सकेंगे।

See also  शराब की कीमतों में 1 अप्रैल से बदलाव : कांच की जगह प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी

पहले चरण में अकलतरा व बम्हनीडीह के 115 ग्राम पंचायत में वोटिंग होगी। सभी जगह पंचायत वार वोटिंग की व्यवस्था रखी गई है। दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। इसके ठीक एक घंटे बाद चुनाव अधिकारी मतदान केंद्रों में ही मतपत्रों की गिनती भी शुरू करेंगे। पहले चरण के चुनाव में करीब 2 लाख 25 हजार मतदाता शामिल होंगे। हालांकि अधिकृत रूप से परिणाम की घोषणा के लिए जनपद कार्यालय में 18 फरवरी को किया जाएगा।

See also  खल्लारी मंदिर में रोप-वे का केबल टूटा, ट्रॉली में सवार 6 श्रद्धालु हुए घायल, मौके पर मचा हड़कंप

एक वोटर चार पद के लिए करेगा वोट त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में एक वोटर चार पद के लिए वोट करेंगे। इसके लिए चार अलग-अलग तरह का बैलेट पेपर तैयार किया गया है। इसमें जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच और पंच पद के लिए वोट डाले जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply