छत्तीसगढ़

नकाबपोशों ने परिवार को बंधक बनाकर हथियार के बल पर दुकान आर मकान से लाखों लूटे

सीतापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में अज्ञात बदमाशों ने एक परिवार को बंधक बना लिया। तलवार की नोक पर घर में रखे 2 लाख नगदी समेत 10 लाख के चांदी -सोने जेवर लेकर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित परिवार की सूचना पर थाना पुलिस गांव पहुंची और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र ग्राम का है।  

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना ग्राम नवापारा की है। बताया जा रहा है कि, बुधवार की देर रात 3 अज्ञात नकाबपोश बदमाश व्यवसायी राधेश्याम गुप्ता के घर में घुस गए । पीड़ित परिवार ने बताया कि नकाबपोश बदमाश घर के बाहर बनी सीढ़ी के मदद से ऊपर आया, फिर दरवाजा तोड़कर बालकनी के अन्दर आया। जहां पहली मंजिल पर सो रहे व्यवसायी के बड़े बेटे का कमरा बाहर से लॉक कर दिया। सभी नकाबपोश बदमाश घर के अंदर वाली सीढ़ी से होते हुए नीचे के कमरे में आया। इसके बाद परिवार के मुखिया राधेश्याम और बगल रूम में सो रहे उनके छोटे बेटे का कमरा खुलवाया फिर तलवार की नोक पर सभी  परिवार वालों को बंधक बना लिया। जान से मारने की धमकी देने लगा। घर में रखे आलमारी से 2 लाख नगदी समेत 10 लाख के चांदी -सोने जेवर लेकर फरार हो गए। 

See also  हाथ दिव्यांग, तो पांव के पंजों से लिखकर करती है पढ़ाई… जगदलपुर की राखी बनना चाहती है आईएएस

गांव में दहशत का माहौल 

इस वारदात के बाद पीड़ित परिवार और पूरे गांव में भारी दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। लोगों के माथे पर जानमाल की सुरक्षा को लेकर चिंता की लकीरें गहराने लगी है। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की चेक किया। जिसमें पुरी घटना कैद हो गईं है। सीसीटीवी के आधार पर लुटेरों की पत्तासजी में कर रही है।

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

पीड़ित परिवार ने बताया कि, लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश आपस में बातचीत के दौरान झारखंडी भाषा का उपयोग कर रहे थे। इस लूट की घटना में तीन से ज्यादा बदमाशों के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके अलावा स्थानीय व्यक्ति के साथ बाहरी लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुँची साइबर एवं क्राइम ब्रांच की टीम और डॉग स्क्वाड के आने की भी संभावना है। इस लूटपाट की घटना के बाद लुट की जांच करने मौके पर साइबर एवं क्राइम ब्रांच की टीम पहुँच गई है। जो सीसीटीवी में कैद वीडियो के आधार पर मामले की छानबीन करते हुए लुटेरों की पत्तासजी शुरू कर दी है।

See also  मदिराप्रेमियों को झटका: छत्तीसगढ़ में शराब और बीयर की कीमतों में भारी उछाल, जानें क्या है नया रेट चार्ट?

Related Articles

Leave a Reply