देश

ई-रिक्शा में बैठकर थूक रहा था सुर्ती…पीछे से पिकअप ने गर्दन में मारी टक्कर, युवक की मौत

गोरखपुर-वाराणसी

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर वाराणसी फोरलेन हाईवे पर एक हादसा हो गया, जहां एक ई-रिक्शा में बैठे युवक की मौत हो गई. सहेड़ी गांव के पास एक ई-रिक्शा में बैठा युवक ने सुर्ती को थूक रहा था, जैसे ही उसने अपना सिर बाहर निकाला. तभी तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने उसे धक्का मार दिया. इस हादसे में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई और युवक की मौत हो गई. पिकअप चालक धक्का मारकर मौके से फरार हो गया.

गाजीपुर के गोरखपुर वाराणसी फोरलेन पर युवक ई-रिक्शा में बैठकर गाजीपुर की तरफ आ रहा था. उसके साथ उसका ममेरा भाई कमलेश भी था. सहेडी गांव के पास जब इनका इलेक्ट्रॉनिक रिक्शा पहुंचा. उस वक्त अरविंद जो सुर्ती खा रहा था. उसने थूकने के लिए अपना सिर ई-रिक्शा से बाहर निकाला. इस दौरान वाराणसी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने धक्का मार दिया.

See also  तमिलनाडु शराब कांड- मरने वालों की संख्या 47 हुई:इनमें से 24 एक गांव के, एक साथ कई चिताएं जलीं

ई-रिक्शा चालक भी घायल
इसके बाद पिकअप चालक फरार हो गया. इस हादसे में साथ में ममेरा भाई कमलेश जो ई-रिक्शा चला रहा था. वह भी गंभीर रूप से घायल है. शहर कोतवाली इलाके के हरदासपुर काशी गांव का रहने वाला अरविंद बचपन से अपने ननिहाल नोनहरा थाना क्षेत्र के चौरही गांव में रहता था. शनिवार को वह अपने रिश्तेदार के घर नंदगंज थाना क्षेत्र के तुरना बड़हरा गांव गया हुआ था.

पुलिस को दी गई मामले की जानकारी
तुरना बड़हरा गांव से वह चावल खरीदने के लिए अपने ममेरे भाई कमलेश के साथ जा रहा था. तभी ये हादसा हुआ, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. उसके साथ ई-रिक्शा पलटने से उसका ममेरा भाई भी हादसे का शिकार हो गया और उसे भी गंभीर चोट आई हैं. घटना के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. फिर नंदगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और उसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं इस घटना में शामिल पिकअप की तलाश भी पुलिस कर रही है.

See also  राशन के लिए सरकार ने बनाया नया नियम, अगर आप भी हैं लाभार्थी तो जरूर जानिए

Related Articles

Leave a Reply