छत्तीसगढ़

उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल , दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट

अंबिकापुर : सरगुजा जिले के मैनपाट में उपसरपंच चुनाव के दौरान दो गुटों में जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह विवाद आपसी रंजिश के कारण हुआ, जिसमें अखिलेश यादव और भीमन यादव के समर्थक एक-दूसरे से भिड़ गए।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम कुदारीडीह में उपसरपंच चुनाव के दौरान दोनों गुटों के बीच बहस हुई, जो बाद में झूमाझटकी और मारपीट में बदल गई. वीडियो में दोनों पक्षों को एक-दूसरे पर हमला करते हुए देखा जा सकता है. हालांकि, अब तक किसी भी पक्ष ने कमलेश्वरपुर थाने में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है. घटना कल शाम की बताई जा रही है, अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

See also  विधानसभा निर्वाचन-2023: भारत निर्वाचन आयोग के विशेष प्रेक्षकों और सीईओ ने किया निर्वाचन की तैयारियों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Related Articles

Leave a Reply