छत्तीसगढ़

लापता पत्नी और बेटी की तलाश में भटकता रहा शख्स, सुबह बांध में मिली दोनों की लाश

बलरामपुर. जिले के महुली गिनवा पारा गांव के मजीठा बांध में मां और उसकी बेटी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. दोनों शुक्रवार रात तक घर पर मौजूद थीं, लेकिन शनिवार सुबह से लापता हो गई. आज सुबह पति ने तालाब में शव तैरते हुए देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी. घटना त्रिकुंडा थाना क्षेत्र की है.

See also  रजत वर्ष पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनियों ने मनाया रजत महोत्सव, विद्युत उपभोक्ता हुए सम्मानित

जानकारी के अनुसार, मृतिका का नाम अंकिता पंडो और उसकी बेटी का नाम खुशबू बताया जा रहा है. वह दोनों शनिवार सुबह से लापता थीं. खोजबीन के बाद पति ने थाने में इसकी सूचना दी. रविवार सुबह जब वह घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित मजीठा बांध के पास पहुंचा, तो उसने तालाब में अपनी पत्नी और बेटी के शव तैरते हुए देखा. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. फिलहाल, प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।

See also  मार्च में प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव : रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ के रहवासी, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची. शवों को बाहर निकाला गया. जिसके बाद पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दोनों के शवों को भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply