छत्तीसगढ़

पंचायत सचिवों ने काम पर लौटने के अल्टीमेटम दिखाया ठेंगा, जलाई आदेश की कॉपी

बलरामपुर। हड़ताल पर डटे पंचायत सचिवों ने पंचायत संचालनालय से जारी 24 घंटे के भीतर काम पर लौटने के आदेश को ठेंगा दिखा दिया है. सचिवों ने सामूहिक रूप से आदेश की कॉपी को जलाकर अपना विरोध जताया. सचिव संघ बीते पांच दिनों से नियमितीकरण मांग को लेकर हड़ताल पर डटा हुआ है.

सचिव संघ ब्लॉक अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने बताया कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने की गारंटी में सचिवों को नियमितीकरण करने का वादा किया गया था. मोदी की गारंटी में 100 दिन के भीतर ही वादे पूरे करने का वादा किया गया था, लेकिन 400 दिन बीत जाने के बाद भी हमारी मांगे पूरी नहीं की गई है. जिसे लेकर सचिव हड़ताल पर डटे हुए हैं.

अनिल गुप्ता ने बताया कि नियमितीकरण की मांग को लेकर 1 अप्रैल को विधानसभा घेराव करेंगे. इसके बावजूद भी मांग पूरी नहीं हुई तो सचिव संघ अलग रणनीति तय करेगी और उसी के मुताबिक प्रदर्शन जारी रहेगा.

See also  1 लाख 80 हजार शिक्षक स्कूल छोड़ उतरेंगे सड़कों पर, शिक्षक साझा मंच के बैनर तले 146 विकासखंडों में होगा धरना प्रदर्शन

Related Articles

Leave a Reply