छत्तीसगढ़

किसान के घर 6 लाख की डकैती, रात में घुसे हथियारबंद नकाबपोश डकैत, परिवार को बंधक बनाकर लूटे नगदी और जेवर

रायपुर। राजधानी रायपुर में डकैती का सनसनीखेज मामला सामने आया है. केवराडीह गांव में आधी रात 6 से 7 नकाबपोश हथियारबंद डकैत एक किसान के घर में घुसे और परिवार वालों को बंधक बनाकर 6 लाख रुपये नगद और सोने-चांदी के जेवर लूटकर फरार हो गए. डकैती की वारदात से ग्रामीणों में डर का माहौल है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. यह मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है.

See also  दहेज प्रताड़ना और पहली पत्नी रहते दूसरी शादी का मामला, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, खरोरा थाना अंतर्गत केवराडीह गांव निवासी किसान राधेलाल भारद्वाज के घर आधी रात डकैती हुई है. डकैतों के पास पिस्टल और अन्य हथियार थे, जिनका डर दिखाकर उन्होंने किसान परिवार को धमकाया. विरोध करने पर परिजनों के साथ मारपीट भी की गई, जिससे वे सहमे हुए हैं.

See also  बच्चा चोरी के शक में ऑटो ड्राइवर को पेड़ से बांधकर ग्रामीणों ने पीटा

घटना की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच जारी है. पुलिस इलाके में नाकेबंदी कर डकैतों की तलाश में जुटी हुई है. वहीं आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे की भी पुलिस जांच कर रही है.

See also  छत्तीसगढ़ में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक- विष्णुदेव साय

Related Articles

Leave a Reply