छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

JANJGIR CHAMPA NEWS:छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर भीमा तालाब जांजगीर में दीपोत्सव एवं दीपदान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जांजगीर-चांपा 1 नवंबर 2024/छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज जांजगीर के भीमा तालाब में दीपोत्सव एवं दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक जांजगीर चांपा  ब्यास कश्यप ने कहा कि राज्य बनने के बाद प्रदेश ने दिनोदिन तरक्की और विकास की सीढ़ियां चढ़ते हुए आगे बढ़ रहा है। उपाध्यक्ष नगरपालिका जांजगीर नैला  आशुतोष गोस्वामी, इंजी. रवि पांडेय, सहायक कलेक्टर  दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर  एस पी वैद्य सहित गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए,जिन्होंने दीप जलाकर छत्तीसगढ़ राज्य की गौरवशाली संस्कृति के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय एवं प्रमुख नगरों सहित जगह-जगह दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्ट्रेट सहित जिला पंचायत, एसपी कार्यालय एवं नगर पालिका, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत के सरकारी भवनों में रोशनी की गई।

See also  अपने बेटे की शादी के उपलक्ष्य पर गौतम अदाणी ने लिया सेवा का संकल्पसमाज सेवा के लिए 10,000 करोड़ रुपये किए दान

Related Articles

Leave a Reply