छत्तीसगढ़

ये दोस्ती हम नहीं… कुत्ते ने बंदर को पीठ पर बैठाया, 14KM तक तय किया सफर; Video वायरल

गरियाबंद

छत्तीसगढ़ में एक बंदर और कुत्ते के बीच दोस्ती की अनूठी मिसाल देखने को मिली है. यहां एक कुत्ता बंदर को पीठ पर बैठाकर अपने मालिक की स्कूटी के पीछे दौड़ते हुए 14 किमी दूर तक आ गया. इस दौरान रास्ते में लोग इनकी दोस्ती देखकर हैरान रह गए. कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से इनके फोटो और वीडियो बनाया. इन्हीं में से कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रही है.

मामला छत्तीसगढ़ के गरियाबंद का है. बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले एक युवक को एक बंदर कुछ दिन पहले घायल अवस्था में मिला था. इसके बाद उसने बंदर की खूब सेवा की और इसके बाद बंदर उसी युवक के साथ उसके ही घर में रहने लगा. उस युवक के पास एक कुत्ता भी था. ऐसे में कुत्ता और बंदर दोनों एक साथ रहने लगे और इसी दौरान दोनों में दोस्ती भी हो गई.

See also  जानिए लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त और गणपति को प्रसन्न करने की विधि

बंदर ने की कुत्ते की सवारी
अक्सर ये कुत्ता और बंदर एक साथ खेलते नजर आते थे. इसी बीच वह युवक स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से बजार जाने के लिए निकला. उसे जाते देखकर कुत्ता भी पीछे पीछे चल दिया. इन दोनों को जाते देख बंदर भी उछलते कूदते आया और कुत्ते के पीठ पर सवार हो गया.

सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो
इस प्रकार तीनों करीब 14 किमी की दूरी तय कर लिए. इसी दौरान किसी राहगीर ने स्कूटी सवार युवक को इस घटना की जानकारी दी. इसके बाद युवक ने कुत्ते और बंदर को भी अपनी स्कूटी पर बैठा लिया और वहां से चला गया. फिलहाल इस कुत्ते और बंदर का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है.

See also  मकान मालिक ने नशीला पदार्थ खिला किया दुष्कर्म, बंधक बनाकर अश्लील वीडियो बनाए

(साभार : टीवी ९ )

Related Articles

Leave a Reply