छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, पहले तलाक करवाया, संबंध बनाए, फिर शादी से किया इनकार

जांजगीर-चांपा : जिले के चांपा पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से रेप करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नवागढ़ के हरदीहरि निवासी 34 वर्षीय सुरेंद्र कश्यप के रूप में हुई है।

पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह पहले से विवाहित थी। इस दौरान आरोपी सुरेंद्र कश्यप उसके ससुराल आया। ससुराल वालों को उसने महिला से पहले से संबंध होने की बात कही। आरोपी ने उसके ससुराल वालों को तलाक देने को कहा, जिसके बाद उसका तलाक हो गया।

पीड़िता के तलाक बाद आरोपी ने शादी का वादा करके उससे शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी की बात की तो वह टालमटोल करने लगा। एक दिन आरोपी कोर्ट में शादी करने का बहाना बनाकर पीड़िता को अपने साथ ले जा रहा था। रास्ते में उसने बाइक रोककर पीड़िता के साथ मारपीट की और फरार हो गया।

See also  नेशनल हाईवे-30 पर भीषण सड़क हादसा, दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत, 6 की मौत, 3 घायल

चांपा थाना प्रभारी जे.पी. गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। शुरुआत में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्त पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply