छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चाम्पा – शिक्षक से 500 रुपए की रिश्वत मांगना बाबू को पड़ा भारी , हुआ सस्पेंड

जांजगीर चाम्पा : शिक्षा विभाग में पदस्थ लेखापाल ने अपने ही विभाग के शिक्षक से फार्म 16 को जमा करने के एवज में 500 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। रुपये देने के बाद ही फार्म जमा करने की शर्त रख दी थी। इससे परेशान शिक्षक ने इसकी शिकायत DEO से की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए DEO ने जांच कमेटी बनाई थी।

See also  शराब की कीमतों में 1 अप्रैल से बदलाव : कांच की जगह प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी

जांच कमेटी ने रिपोर्ट के बाद शिकायत को सही पाते हुए रिश्वत खोर लेखापाल के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की थी। कमेटी की अनुशंसा के बाद DEO ने लेखापाल को निलंबित कर दिया है।

DEO जांजगीर चांपा ने अपने आदेश में लिखा है कि उपेन्द्र कुमार धीवर स.शि. (एल.वी.) शा.प्रा. शा. सोनडीह वि.खं. अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा के शिकायती पत्र 27.01.2025 के अनुसार भुवन लाल सिदार लेखापाल कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अकलतरा जिला जांजगीर-चांपा छग के विरुद्ध फार्म 16 लेने के एवज में राशि रुपये 500 की मांग करने संबंधी शिकायत की पुष्टि जांच के आधार पर हुई है।

See also  सरकारी स्कूल के 10वीं की छात्रा हुई प्रेग्नेंट, छात्रावास अधीक्षिका निलंबित

Related Articles

Leave a Reply