छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में अवैध रेत ले जाते 13 ट्रैक्टर पकड़ाए:चैन माउंटेन समेत 5 हाईवा जब्त

जांजगीर-चांपा : जिले के पंतोरा क्षेत्र से 13 ट्रैक्टर अवैध खनन करते पकड़ाया है। वहीं पीथमपुर क्षेत्र में हसदेव नदी से एक चैन माउंटेन मशीन और 5 हाईवा जब्त किए हैं। खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए हसदेव और महानदी से अवैध रेत ले जाते पकड़ा।

जिले में रोजाना बड़े पैमाने पर अवैध रेत खनन हो रहा है। बिना किसी अनुमति के हाईवा और ट्रैक्टरों से रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा है। नदी के अंदर चैन माउंटेन मशीन का उपयोग कर नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।

See also  SI के बेटे की मौत : 5 दिन पहले डीजल और कबाड़ चोरों ने की थी पिटाई, समाज ने अंतिम संस्कार को लेकर रखी मांग

दबंगों को राजनीतिक संरक्षण मिला

इस साल रेत घाटों की नीलामी नहीं हुई है। इसका फायदा उठाकर राजनीतिक संरक्षण प्राप्त दबंग लोगों ने घाटों पर कब्जा कर लिया है। शिवरीनारायण क्षेत्र की रेत बिलासपुर और मुंगेली तक पहुंचाई जा रही है। चांपा के पंतोरा क्षेत्र की रेत भी ऊंचे दामों में बाहर भेजी जा रही है।

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

30 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई

खनिज अधिकारी के मुताबिक, पिछले दो दिनों में 30 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई की गई है। अवैध खनन के विरुद्ध खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी है।

अवैध कारोबार के कारण रेत की कीमतें बढ़ गई हैं। इससे आम लोगों को घर बनाने में परेशानी हो रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना भी प्रभावित हो रही है।

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

Related Articles

Leave a Reply