छत्तीसगढ़बिलासपुर

स्मार्ट मीटर लगवाकर खुद को ठगा महसूस कर रहे उपभोक्ता, आने लगा भारी भरकम बिल

बिलासपुर। बिजली विभाग की ओर से जिले के कुछ क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाया गया है। जिन उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगवा लिया है वे स्वयं को ठगा महसूस कर रहे हैं। दो माह बीत जाने के बावजूद भी बिजली का बिल न आने से और अप्रैल माह में भारी भरकम बिल आने से उपभोक्ता डरे हुए हैं।

See also  कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए दंपती : पत्नी को बचाने दौड़ा पति, दोनों की चली गई जान

बिजली चोरी रोकने और उपभोक्ताओं को बिजली बिल की समस्याओं से छुटकारा दिलाने लिए स्मार्ट बिजली कंपनियों के द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे है। जिन घरों में उपभोक्ताओं बिजली बिल लगने से बिजली पंद्रह से बीस गुना बढ़ गए इससे उपभोक्ता कई प्रकार के दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

दरसल जिन उपभोक्ताओं को दो महीना पहले तीन से चार सौ बिल मिल रहे थे। उन्हे अब 30 हजार के बिल मिल रहे है। जिले के खजुरी नवागांव के सरपंच मनोज तिवारी ने बताया कि जनवरी माह में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने चलते हुए मीटर को निकालकर स्मार्ट मीटर लगा दिया था। उसके बाद फ़रवरी माह में एक बिल आया। फिर मार्च माह बीत गया है, लेकिन बिजली का बिल नहीं आया। इसके बाद अप्रैल माह में 30 हजार का बिल दे दिया गया।

See also  राहुल गांधी पहुंचे रायपुर, कांग्रेस नेताओं को देंगे ट्रेनिंग, सत्र को करेंगे संबोधित

Related Articles

Leave a Reply