छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

चांपा में ज़मीन विवाद ने ली जान, खूनी संघर्ष में एक की मौत, एक गंभीर घायल!

जांजगीर-चांपा। कोटाडबरी गांव आज शाम उस वक़्त दहल उठा जब पुराने ज़मीन विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस दर्दनाक घटना में शांति पटेल उर्फ गणेश (उम्र 50 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भरत पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

See also  देश में छठवें स्थान पर छत्तीसगढ़, पांच वर्षों में 400 से अधिक बच्चों का अब तक कोई सुराग नहीं, जांजगीर-चांपा जिला मामलों में इस मामले में सबसे आगे

जानकारी के मुताबिक, इस झगड़े का मुख्य आरोपी भेष कुमार पटेल है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच ज़मीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो आज हिंसक टकराव में बदल गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा हरकत में आया। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, एसडीओपी यडुमणि सिदार और चांपा थाना प्रभारी जेपी गुप्ता भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात पर काबू पाया। फिलहाल चांपा पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

See also  ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर ब्लैकमेलिंग के दबाव में महिला ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार

इस सनसनीखेज घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply