छत्तीसगढ़

ट्रैक्टर हादसे में विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के देवर विजय बहादुर सिंह का निधन

बलरामपुर : प्रतापपुर क्षेत्र की भाजपा विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के देवर विजय बहादुर सिंह का आज सुबह एक दुर्घटना में निधन हो गया। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, विजय बहादुर सिंह सुबह लगभग 9 बजे ट्रैक्टर से अपने खेत जा रहे थे, तभी रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। रघुनाथनगर पुलिस को जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया।

विजय बहादुर सिंह का अंतिम संस्कार आज दोपहर 1 बजे उनके गृह ग्राम मुड़िया में किया जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि पहुंच रहे हैं और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

See also  10 साल बाद मिली गुमशुदा नाबालिग,बस चुका है घर; यूपी से पति के साथ बरामद; ऐसे मिला सुराग

Related Articles

Leave a Reply