छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

नैला रेलवे फाटक में ओवरब्रिज की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे विधायक व्यास कश्यप

जांजगीर चांपा: नैला रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज और फूट ओवर ब्रिज की मांग को लेकर विधायक व्यास कश्यप ने आज अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। इस आंदोलन में उनके समर्थक भी भारी संख्या में शामिल हुए हैं।

धरना नैला रेलवे स्टेशन के सामने चल रहा है, जहां विधायक व्यास कश्यप नैला पश्चिम फाटक में आरओबी और नहरिया बाबा मंदिर के पास फूट ओवर ब्रिज की मांग कर रहे हैं। विधायक का कहना है कि वे इस विषय पर पहले कई बार रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन से पत्राचार कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई।धरना स्थल पर हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए बड़ी संख्या में RPF और स्थानीय पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है, लेकिन अभी तक कोई वार्ता नहीं हो पाई है।

See also  छत्तीसगढ़: 45 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार....पुलिस टीम ने जान जोखिम में डालकर आरोपी को पकड़ा

Related Articles

Leave a Reply