कोरबाछत्तीसगढ़

शादी के लिए बार बार रिजेक्ट होने से परेशान युवक ने की खुदकुशी , पुलिस जांच में जुटी

कोरबा : कोरबा जिले में शादी के लिए बार-बार रिजेक्ट होने से आहत युवक ने फांसी लगा ली। घटना उरगा थाना क्षेत्र के बरमपुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की है। सोमवार दोपहर यहां किराए से रहने वाले सूरज जांगड़े (30) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूरज मूल रूप से बिलाईगढ़ का रहने वाला था और शिवाजी नगर में चौकीदारी का काम करता था। पड़ोसियों ने इसकी सूचना उरगा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और मृतक के परिजनों को सूचित किया।

See also  सूरजपुर में हादसा : मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

परिजनों के अनुसार, सूरज जांगड़े पिछले कुछ सालों से रोजगार की तलाश में बिलाईगढ़ से कोरबा आया था। उसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं। कई जगह लड़की देखने गया लेकिन हर बार या तो लड़की या फिर उसके परिवार वाले मना कर देते थे। इससे वह काफी परेशान रहता था। इससे पहले भी वह एक बार जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास कर चुका था।

See also  प्रेमिका के लिए नाबालिग बना अपराधी : मुलाकात नहीं होने पर 24 से ज्यादा कारों के शीशे तोड़कर की चोरी

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply