छत्तीसगढ़बिलासपुर

डेम में डूबा रेलवे का जूनियर इंजीनियर, दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के दौरान हुआ हादसा

बिलासपुर। जिले के कोटा क्षेत्र स्थित कोरी डेम में पिकनिक मनाने गए रेलवे कर्मचारी की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सतेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो बिलासपुर रेलवे विभाग में जूनियर इंजीनियर (JE) पद पर पदस्थ था और अंबिकापुर का रहने वाला था।

मिली जानकारी के अनुसार, सतेंद्र सिंह अपने चार दोस्तों के साथ रविवार को कोटा के कोरी डेम पिकनिक मनाने पहुंचा था। इसी दौरान नहाते समय वह गहरे पानी में चले गया और डूब गया। उसके साथी तत्काल पुलिस को सूचना देने पहुंचे।

See also  सूरजपुर में हादसा : मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

सूचना मिलने पर कोटा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी एसडीआरएफ (SDRF) टीम को दी गई। फिलहाल, गोताखोरों की मदद से सतेंद्र सिंह की तलाश की जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है।

See also  कार्यक्रम से लौट रहे यात्रियों से भरा वाहन पलटा, 35 लोग घायल, कई लोगों को गंभीर चोटें आई

Related Articles

Leave a Reply