कोरबाछत्तीसगढ़

पुल में जा घुसी बाइक, 2 युवकों की दर्दनाक मौत

कोरबा। अंबिकापुर-बिलासपुर NH 130 में कटघोरा मार्ग सुतर्रा रापाखरा पुल के पास भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने डायल 112 को घटना की सूचना दी. डायल 112 मौके पर पहुंचकर दोनों मृतक के शव को अस्पताल पहुंचाया. घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया. पुलिस आसपास व सड़क किनारे लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुर्घटनाकारित वाहन की तलाश कर रही. बताया जा रहा कि दोनों मृतक ग्राम छिदपुर के रहने वाले हैं।

See also  जांजगीर-चांपा : एसपी विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले के 5 आदतन अपराधी का नाम गुंडा-बदमाश की सूची में शामिल

Related Articles

Leave a Reply