छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कोरोना से पहली मौत , इलाज के दौरान निजी हॉस्पिटल में तोड़ा दम

राजनांदगांव।  शहर के कोरोना संक्रमित 86 वर्षीय बुजुर्ग की MMI हॉस्पिटल रायपुर में मौत हो गई है। यह प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत का यह पहला मामला है। रविवार को स्‍वास्‍थ्‍य विभाग और निगम अमले की मौजूदगी में प्रोटोकॉल के तहत उनकी अंत्‍येष्टि कन्‍हारपुरी स्थित मुक्तिधाम में की गई। इस दौरान परिवार के सात लोग ही मौजूद थे। शव को अस्‍पताल से सीधे मुक्तिधाम लाया गया था।

See also  राज्यसभा चुनाव 2026: छत्तीसगढ़ से बीजेपी ने लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार

परिजनों ने बताया कि सांस लेने में दिक्‍कत के चलते बुजुर्ग को 14 जून को ही रायपुर स्थित निजी अस्‍पताल में दाखिल किया गया था, जिसके कुछ ही घंटों बाद उनकी मौत हो गई। अस्‍पताल प्रबंधन ने उनके कारोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी।

मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ नेतराम नवरतन ने मौत की पुष्टि करते बताया कि परिवार ने प्रोटोकॉल के तहत ही बुजुर्ग की अंत्येष्टि की। सोमवार को कांटेक्‍ट ट्रेसिंग की जाएगी। परिजनों के सैंपल लेकर उन्‍हें कोविड-19 की जांच के लिए भेजा जाएगा। नतीजे आने तक परिवार होम क्‍वारंटीन है। बुजुर्ग की कोरोना से मौत की जानकारी परिजनों ने खुद सोशल मीडिया के माध्‍यम से जारी की। उन्‍होंने सुनिश्चित किया कि इस संबंध में लोगों को जागरुक किया जाए।

See also  होली पर सजा नगाड़ा बाजार, ग्राहकी को लेकर मायूस दिखे दुकानदार

Related Articles

Leave a Reply