छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 31 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी

जांजगीर-चांपा। जिले में पुलिस विभाग ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा निर्णय लेते हुए 31 अधिकारियों व कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी कर दिया है। सोमवार देर रात पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने यह आदेश जारी किया। लंबे समय से एक ही जगह जमे पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है।

See also  200 टन मलबे की प्रोसेसिंग से निकले 5 बेशकीमती हीरे, CM साय ने कहा- प्रदेश के विकास को मिलेगा नया आयाम

इस आदेश में थाना प्रभारी से लेकर आरक्षक स्तर तक के पुलिसकर्मियों को नई जगह भेजा गया है। आदेश के मुताबिक, कई पुलिसकर्मी जो थाना या चौकी में पदस्थ थे, उन्हें अब जेल या यातायात शाखा में भेजा गया है, वहीं कुछ को थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:

See also  जांजगीर-चांपा : बड़ा खुलासा! किरायेदार सत्यापन में पकड़ा गया ISI स्लीपर सेल का संदिग्ध

सज्जन कुमार कोसले को थाना सारागांव

प्र.आर. राजेश कुमार कोसले को थाना पामगढ़

प्र.आर. 312 लक्ष्मण सिंह कंवर को चौकी चपौरा

आर. 995 सुरेश कुमार कुर्रे को थाना अकलतरा

आर. 317 विकास शर्मा को पु.स.केन्द्र रायगढ़

आर. 954 ओमप्रकाश छत्तरिया को थाना मुड़पार

इसके अलावा यातायात शाखा में कार्यरत चालकों को भी जेल शाखा और अन्य थानों में पदस्थ किया गया है।

See also  VB-G RAM G योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में असंतोष, हड़ताल के मूड में 12 हजार मनरेगा कर्मचारी, सरकार के सामने रखीं ये मांगें

कुल 31 पुलिसकर्मियों का नाम इस तबादला सूची में शामिल है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह प्रशासनिक व्यवस्था के तहत नियमित स्थानांतरण है, ताकि थानों में नई ऊर्जा और कार्यकुशलता के साथ पुलिस व्यवस्था और मजबूत की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply