छत्तीसगढ़

घर पर लगा रखा था गाँजा का पौधा, पुलिस ने जड़ सहित उखड़वाकर लिया कब्जे में, आरोपी हिरासत में

कोरिया

कोरिया पुलिस द्वारा ड्रग्स एवं नारकोटिक्स के विरुद्ध प्रारंभ किऐ गऐ “निजात” अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में निरन्तर सख्त कार्यवाही की जा रही है।

इसे भी पढ़े…. PET, PPHT परीक्षा 8 सितंबर को….तैयारी बैठक 6 सितंबर को

दिनांक 03.09.21 को थाना झागराखाड़ क्षेत्रान्तर्गत गस्त पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस चौकी कोड़ा क्षेत्र के ग्राम धवलपुर मे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रामगोपाल गोड़ अपने घर के पीछे अपने स्वामित्व की भूमि में अवैध रूप से प्रतिबंधित मादक पदार्थ “गांजा”के पौधे उगा, लगा कर रखा है।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

इसे भी पढ़े…. शिक्षा विभाग में संविदा का आपरेटर निकला करोड़ों का आसामी…हर माह 2 लाख 32 हजार 320 रुपये करता था गबन

जिसकी सूचना के आधार पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ सूचना स्थल पर पहुंचकर एनडीपीएस एक्ट में निहित वैधानिक प्रावधानों का पालन करते हुए आरोपी राम गोपाल सिंह पिता महावीर सिंह गोड़ उम्र 58 वर्ष ग्राम धवलपुर नागसेमरापारा के घर के पीछे स्थित उसके स्वामित्व की भूमि में बांस के पौधों के पास कुल 18 नग छोटे-बड़े अवैध मादक पदार्थ “गांजा” के पौधों की पहचान करा कर जड़ सहित उखड़वाकर आरोपी के कब्जे से जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया।

See also  कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए दंपती : पत्नी को बचाने दौड़ा पति, दोनों की चली गई जान

इसे भी पढ़े…. CMHO ने टीकाकरण में लापरवाही पर स्टाफ नर्स को किया सस्पेंड, स्वास्थ्य कर्मचारियों को दी चेतावनी

आरोपी का कृत्य धारा 20(A) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत में दण्डनीय अपराध पाऐ जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण पंजीबद्ध पश्चात विवेचना में लिया गया एवं न्यायिक रिमांड भेजा गया है।

See also  राहुल गांधी पहुंचे रायपुर, कांग्रेस नेताओं को देंगे ट्रेनिंग, सत्र को करेंगे संबोधित

Related Articles

Leave a Reply