छत्तीसगढ़

कोरापुट-किरंदुल रेल लाइन पर भूस्खलन, ट्रेनें रद्द

जगदलपुर. लगातार हो रही बारिश का असर अब रेल यातायात पर भी दिखाई देने लगा है। कोरापुट-किरंदुल रेललाइन पर मल्लिगुड़ा और जराटी स्टेशन के बीच बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ है। ट्रैक पर पहाड़ का मलबा और भारी पत्थर आ जाने से रेल यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। बता दें कि इससे पहले इसी मार्ग पर 2023 में बड़ा भूस्खलन हुआ था। 17 दिनों की कड़ी मेहनत के बाद रेल लाइन को बहाल किया गया था।

See also  राहुल गांधी पहुंचे रायपुर, कांग्रेस नेताओं को देंगे ट्रेनिंग, सत्र को करेंगे संबोधित

घटना की जानकारी मिलते ही वल्टेयर रेल मंडल की टीम को मौके पर तैनात कर दी गई है। रेलवे अधिकारी भी स्थिति का जायजा लेने पहुंचे हैं। ट्रैक की बहाली का काम युद्धस्तर पर जारी है, जिसके लिए भारी मशीनरी, सैकड़ों मजदूर और संसाधनों को लगाया गया है। भूस्खलन के बाद रेलवे ने एहतियातन दो ट्रेनों को रद्द कर दिया है। 18448 हीराखंड एक्सप्रेस (जगदलपुर-भुवनेश्वर) और 18516 नाइट एक्सप्रेस (किरंदुल-विशाखापट्टनम) यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा पर निकलने से पहले रेल सेवा की स्थिति की जानकारी अवश्य लें।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

Related Articles

Leave a Reply