छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में खदान में तैरता मिला युवक का शव, हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच जारी

जांजगीर-चांपा। जिले में क्रेशर खदान में एक युवक का शव मिला है। सोमवार शाम वह स्कूटी लेकर घूमने निकला था। आज मंगलवार को पानी में तैरता हुआ शव मिला है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

यह घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान ग्राम करूंमहू निवासी अंशुमान यादव (18) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कल शाम 5 बजे अंशुमान स्कूटी लेकर घूमने के लिए घर से निकला था। लेकिन रात करीब 8 बजे तक घर नहीं लौटा।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उसके दोस्तों से पूछताछ की गई। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। आज सुबह तलाश के दौरान क्रेशर खदान के पास उसकी स्कूटी लावारिस हालत में मिली। खदान की तलाशी लेने पर पानी में तैरता हुआ अंशुमान का शव मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची। बिलासपुर से फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में डीएसपी प्रदीप सोरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।

See also  गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

Related Articles

Leave a Reply