छत्तीसगढ़

कांस्टेबल सुरेंद्र साहू ने किया आत्महत्या, अनुकंपा न्युक्ति से बना था आरक्षक

दुर्ग. जिले में एक आरक्षक द्वारा घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामनाे आया है. मृतक आरक्षक ने अपने न्यू पुलिस लाइन स्थित घर में फांसी लगाकर अपनी जान दी है. बताया जाता है आरक्षक ने पहले बीवी को मायके छोड़कर आया, फिर उसके बाद किचन के पंखे से लटककर मौत को गले से लगा लिया.

मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के आरक्षक कई महीनों से अवसाद से गुजर रहा था. अनुकंपा नियुक्त से आरक्षक बने मृतक ने सुसाइड करने से पहले अपनी पत्नी को मायके छोड़कर आया था. आरक्षक ने बुधवार दोपहर बाद करीब 3-4 बजे के बीच घर के किचन में लगे पंखे से फांसी का फंदा लगाकर झूल गया. पुलिस अब मामले की छानबीन कर रही है.

See also  छत्तीसगढ़: कोंडागांव में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत

Related Articles

Leave a Reply