छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: बिजली बिल हाफ योजना में संशोधन का विरोध, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली कार्यालय के सामने किया पुतला दहन

जांजगीर-चांपा। गुरुवार को कांग्रेस ने बिजली बिल हाफ योजना में संशोधन के विरोध में पुतला दहन किया। कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप ने कार्यकर्ताओं के साथ बिजली कार्यालय के सामने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने 400 यूनिट फ्री बिजली योजना बहाल करने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई। स्थिति को देखते हुए मौके पर फायर ब्रिगेड और भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुतला दहन के बाद पुलिस ने आग बुझाई।

See also  रीलबाजी पड़ी महंगी : सुसाइड का नाटक करते हुए वीडियो बनाते समय फिसला पैर, नवविवाहिता की गई जान

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर योजना बहाल नहीं हुई, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। वर्तमान सरकार ने मात्र 100 यूनिट के भीतर की खपत वाले उपभोक्ताओं का ही बिजली बिल हाफ करने का निर्णय लिया है। इससे प्रदेश के अधिकांश उपभोक्ता इस योजना से वंचित हो गए हैं।

See also  प्रेमी की शादी से नाराज नाबालिग मोबाइल टॉवर पर चढ़ी, तीन घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

नए निर्देश के अनुसार, 100 यूनिट से अधिक खपत होने पर बिजली बिल पूरा लगेगा और 100 यूनिट का छूट भी नहीं मिलेगा। जबकि पूर्व कांग्रेस सरकार ने 5 सालों तक विपरीत परिस्थितियों में भी बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली बिल हाफ योजना चलाई थी।

विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद आम जनता को मांग के अनुसार बिजली नहीं मिल रहा है। बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से शहर और गांव की जनता जूझ रहे हैं। कांग्रेस की सरकार के दौरान 24 घंटा बिजली की आपूर्ति होती थी। गर्मी के दिनों में मांग बढ़ने पर दूसरे राज्यों से भी बिजली की खरीदी किया जाता था और आम जनता को 24 घंटा बिजली की आपूर्ति की जाती थी।

See also  अटेंडेंस ऐप ने बढ़ाईं मुश्किलें : तकनीकी खामियों से शिक्षक परेशान, मैनुअल बायोमेट्रिक व्यवस्था की उठाई मांग

Related Articles

Leave a Reply