छत्तीसगढ़

धमतरी में रायपुर के 3 युवकों की हत्या: ढाबे में मामूली विवाद पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ चलाए चाकू, 8 आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। धमतरी। प्रदेश सहित धमतरी जिले में भी फिर चाकू बाजी की वारदात बढ़ते ही जा रही है। जिस पर लगाम लगाने में पुलिस भी नमक साबित हो रही है। इन चाकू बाजी की वारदात के चलते कई लोग अपनी जान भी गवा चुके हैं तो वही कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए है। ऐसा ही एक मामला धमतरी जिले से फिर सामने आए है,जहां चाकू बाजी की वारदात को अंजाम देते हुए सोमवार की रात रायपुर के 3 युवको की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने आठ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।

See also  आज मजदूर दिवस : दस्तावेजों की दीवार... चार माह में 24 हजार 'श्रमवीर' नहीं बन पाए श्रमिक, लौट गए बैरंग

मिली जानकारी के अनुसार, मथुरा मोड़ स्थित अन्नपूर्णा ढाबा में आपसी विवाद को लेकर तीन युवकों में विवाद हो गया। सोनवार की आधी रात ढाबे में कुछ लोगों का पहले से ही विवाद चल रहा था। इसी बीच रायपुर से आये 3 लोग भी इस विवाद में शामिल हो गए। इसी बीच थोड़ी देर में ही रायपुर के तीनों युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले हुए। तीनो युवको ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। एक साथ 3 हत्या से सनसनी फैल गई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। फिलहाल अर्जुनी थाना पुलिस ने आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है।

See also  चलती पिकअप को रोकर व्यापारी से 50 हजार की लूट : 4 नकाबपोश बदमाशों ने कट्टा दिखाकर धमकाया, नगदी लेकर फरार

बताया जा रहा है कि, तीनों मृतक सुमित नगर नहर पारा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। आरोपियों के नाम नितिन तांडी, सुरेश टांडी और आलोक सिंह हैं। मृतक पेटी कांट्रेक्टर थे। वहीं इस मामले में पुलिस ने आठ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply