छत्तीसगढ़

पंडित से नहीं मिल पाने पर युवती ने की नस काटने की कोशिश, पं. धीरेंद्र शास्त्री बोले – कोई भी भक्त गलत कदम न उठाएं

दुर्ग। भिलाई के जयंती स्टेडियम में चल रहे बागेश्वर वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री के कथा के तीसरे दिन युवती ने कलाई की नस काटने की कोशिश की। समय रहते लोगों ने उसकी जान बचा ली। बताया जा रहा कि पंडित जी से नहीं मिल पाने के कारण युवती ने यह कदम उठाया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा।

इस मामले में कथावाचक पंडित धीरेंद्र शस्त्री ने भक्तों से अपील की है कि इस तरह के गलत कदम न उठाएं। सामूहिक अर्जी के माध्यम से सबकी अर्जी हनुमान जी तक पहुंचा दी जाएगी। बड़ी बात यह है कि दो दिन पहले घटी इस घटना की दुर्ग पुलिस को भी भनक तक नहीं लगी।

See also  लाभार्थी अपने आवेदन की स्थिति की जाँच हेतु पजीकृत मोबाईल नंबर अथवा 12 अंको का आधार कार्ड क्रमांक दर्ज कर प्राप्त कर सकते है

Related Articles

Leave a Reply