छत्तीसगढ़

करंट से चाचा-भतीजे की मौत, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही. खेत में पंप चालू करने के दौरान आज बड़ा हादसा हो गया. करंट लगने से चाचा और भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है. यह घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र के लटकोनीखुर्द गांव की है.

अचानक हुए इस हादसे में परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच की जा रही है.

See also  छत्तीसगढ़ पुलिस हर तरह की चुनौती से निपटने में सक्षम- मुख्यमंत्री श्री बघेल

Related Articles

Leave a Reply