छत्तीसगढ़

आसमान से बरसी आफत! 2 महिलाओं की मौके पर हुई मौत, 4 गंभीर रूप से हुई घायल

बिलासपुर। मंगलवार की शाम बिल्हा क्षेत्र के ग्राम कुंगापाली में आसमानी बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। खेत से काम कर लौट रही छह महिलाएं अचानक गिरी बिजली की चपेट में आ गईं। इस दर्दनाक घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार, 33 वर्षीय सौम्या नेती और 45 वर्षीय सुरेखा नेती की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। वहीं दरसबाई कोर्रम, गीताबाई गोड, कुंवरमती और पार्वती यादव गंभीर रूप से झुलस गईं। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

तेज गरज और बारिश के बीच हुई इस घटना ने पूरे गांव को दहला कर रख दिया है। हादसे के बाद ग्रामीणों और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

See also  छत्तीसगढ़ में अब यहां अफीम की खेती का भंडाफोड़, तरबूज-ककड़ी की आड़ में चल रहा था नशे का खेल

गांव में इस हृदयविदारक घटना से मातम पसरा हुआ है। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटनाओं से बचाव को लेकर जागरूकता और त्वरित सुरक्षा उपाय बेहद जरूरी हैं।

Related Articles

Leave a Reply