छत्तीसगढ़

होली पर सजा नगाड़ा बाजार, ग्राहकी को लेकर मायूस दिखे दुकानदार

रायपुर: पूरे छत्तीसगढ़ में होली पर्व की धूम है. मार्केट में रंग गुलाल और रंग बिरंगी पिचकारियां बिक रही हैं. मार्केट में अलग अलग कलर के गुलाल और पिचकारियों की वैरायटी मौजूद हैं. वहीं होली के मौके पर फाग गीत गाने के लिए लोग ढोल-नगाड़े और ताशा भी बिक रहे हैं. ढोल नगाड़ा और ताशा की दुकान भी पिछले 10 दिनों से लगी है.

See also  केशकाल घाट में बड़ा हादसा टला, ब्रेक फेल होने से पलटा ऑक्सीजन टैंकर, चालक की सूझबूझ से बची जानें

कड़ी मेहतन से तैयार होता है ढोल नगाड़ा

दुकानदार राजेश कौशिक ने बताया कि नगाड़ा में मिट्टी के बर्तन और ऊपर से चमड़ा लगा रहता है. हाथ से छूटने पर नगाड़ा गिरकर टूट जाता है. लेकिन टीन के चादर से बना ताशा और ढोलक गिरने के बाद भी नहीं टूटता.

ताशा और ढोलक बनाने में मेहनत भी खूब लगती है. पिछले 10 सालों से ढोलक बेचने का काम कर रहे हैं. टीन के चादर से बने ताशा और ढोलक की कीमत 100 रुपए से लेकर 1 हजार रुपए तक है-राजेश कौशिक, दुकानदार

See also  फर्जी नाम से किराये पर लिया ट्रेलर : 5.20 लाख में बेचकर खा गया, रायगढ़ पुलिस ने शातिर आरोपी को दबोचा

नगाड़ा बेचने वाली दुकानदार रेवती बाई हटीले ने बताया कि ”हम लोग डोंगरगढ़ के देवकट्टा के रहने वाले हैं. रायपुर में पिछले 12 दिनों से अपनी दुकान लगाए हैं. छोटे नगाड़ा की कीमत 100 रुपए जोड़ी और बड़े नगाड़ा की कीमत 2 हजार रुपए जोड़ी है.”

कम ग्राहकी से मायूस हैं दुकानदार

दुकानदार राजेश कौशिक ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार भी दाम में कोई खास अंतर नहीं आया है. वहीं दुकानदार रेवती बाई हटीले कहती हैं कि होली में पिछले कई सालों से रायपुर आ रहे हैं. लेकिन पिछले साल की तुलना में इस बार ग्राहक कम आ रहे हैं.

See also  अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर, हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम ने की कार्रवाई, अब गरीबों के लिए बनेंगे घर

Related Articles

Leave a Reply