छत्तीसगढ़रायपुर

फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ रायपुर में FIR दर्ज, ब्राह्मण समाज पर की थी अभद्र टिप्पणी

रायपुर. ब्राह्मण समाज के खिलाफ विवादित बयान के चलते फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप अब कानूनी मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिटी कोतवाली थाना में निर्देशक कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. यह कार्रवाई पंडित नीलकंठ त्रिपाठी की शिकायत पर की गई है.

सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज को लेकर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इसके बाद कल हिंदू समाज से जुड़े लोगों ने कोतवाली थाना में ज्ञापन सौंपा था. शिकायत के आधार पर पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196 और 302 के तहत मामला दर्ज किया है.

फिल्म ‘फुले’ को लेकर शुरू हुआ विवाद

फिल्मकार अनुराग कश्यप एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘फुले’, जो समाज सुधारकों ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित है, रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है. फिल्म पर जातिवाद को बढ़ावा देने के आरोप लगे हैं, जिससे इसे लेकर विरोध शुरू हो गया है. विवाद को और हवा तब मिली जब अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए अपनी नाराजगी जताई. इस पोस्ट में ब्राह्मण समाज को लेकर की गई उनकी टिप्पणी पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी और उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है.

See also  सक्ती जिले मे पुलिस अधीक्षक ने एक नगर निरीक्षक सहित उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक सहित दर्जनों आरक्षक व प्रधान आरक्षकों को किया इधर से उधर देखें सूची….

Anurag kashyap ने मांगी माफी

ट्रोलिंग के बाद अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर माफी मांगी. उन्होंने लिखा, “मैं माफी मांगता हूं, लेकिन अपनी पूरी पोस्ट के लिए नहीं, बल्कि उस एक लाइन के लिए जो गलत तरीके से ली गई और नफरत फैलाई गई.”

उन्होंने आगे कहा, “कोई भी बयान इतना अहम नहीं होता जितना आपकी बेटी, परिवार, दोस्त और अपने लोग होते हैं. उन्हें रेप और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं और यह सब वे लोग कर रहे हैं जो खुद को संस्कारी कहते हैं.”

Related Articles

Leave a Reply