छत्तीसगढ़

कंधे में दर्द का इलाज कराने पहुंचे युवक को झोलाछाप डॉक्टर ने लगाया ऐसा इंजेक्शन, मौके पर हो गई मौत

रायगढ़। जिले से दुखद खबर सामने आ रही है, यहां झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज के बाद एक युवक की मौत हो गई है। घटना के बाद से आक्रोशित परिजनों ने डॉट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर उचित कार्रवाई की मांग कर रहे है, वहीं पुलिस फरार डॉक्टर की तलाश कर रही है।

See also  अचानक चलती पिकअप वाहन में लगी भीषण आग, 4 लाख रुपए नगद और दो चेक भी जलकर खाक

जानकारी के अनुसार कोतरा रोड, सोनिया नगर क्षेत्र का युवक कंधे में दर्द के इलाज के लिए सोनिया नगर में स्थित नेचरो क्लिनिक में तथाकथित झोलाछाप साहू डॉक्टर के पास ईलाज के लिए पहुंचा था, जहां झोलाछाप डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन लगाया, इंजेक्शन लगवाने के बाद युवक की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद झोलाछाप डॉक्टर ने युवक को दूसरा इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से डाक्टर साहू फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

See also  करंट लगाकर मछली पकड़ रहा था युवक, चपेट में आने से हो गई मौत

Related Articles

Leave a Reply