छत्तीसगढ़

जापान और दक्षिण कोरिया यात्रा से लौटे मुख्यमंत्री साय का छत्तीसगढ़ चेम्बर टीम ने किया भव्य स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 10 दिवसीय जापान एवं दक्षिण कोरिया विदेश यात्रा करके छत्तीसगढ़ पहुंचने पर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में प्रदेशवासियों द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौराने छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी एवं कार्यकारी अध्यक्ष लालित जयसिंघ के नेतृत्व में चेम्बर टीम एवं व्यापारियों ने स्वागत व अभिनंदन कर सफल यात्रा के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।

See also  16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी जी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की नई औद्योगिक विकास नीति सफलता के प्रतिमान स्थापित कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विदेश प्रवास से छत्तीसगढ़ में विभिन्न सेक्टरों में निवेश के रास्ते खुले हैं, जिससे प्रदेश में नवीन तकनीकों के उपयोग, ऊर्जा आत्मनिर्भरता, युवाओं की स्किलिंग और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। जो छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने में मिल का पत्थर साबित होगा।

See also  SI के बेटे की मौत : 5 दिन पहले डीजल और कबाड़ चोरों ने की थी पिटाई, समाज ने अंतिम संस्कार को लेकर रखी मांग

चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी जी ने आगे कहा कि हम सबने विभिन्न समाचार पत्रों व चैनलों के माध्यम से देखा है कि ओसाका (जापान) में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो 2025 के पहले दिन ही छत्तीसगढ़ पैवेलियन में 22 हजार से अधिक दर्शकों ने पहुँचकर प्रदेश की विरासत, उद्योग और पर्यटन की अनूठी झलक का अनुभव किया है। पवेलियन में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक समृद्धि, औद्योगिक शक्ति और पर्यटन की संभावनाओं को सुंदर रूप से पिरोया गया था। यह वैश्विक दर्शकों को छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा और भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराता है। यह केवल एक यात्रा मात्र नहीं था यह छत्तीसगढ़ के विकास की यात्रा थी।

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

Related Articles

Leave a Reply