छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बड़ी लैंडस्लाइड: सतरेंगा-लेमरू मार्ग पर पहाड़ का बड़ा हिस्सा धसका, पत्थर-पेड़ गिरने से रास्ता बंद

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां सतरेंगा लेमरू मार्ग पर एक बड़ा ही भयानक हादसा हुआ है। पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा धसक गया है। सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर और पेड़ गिरने से मार्ग जाम हो गया है।

उल्लेखनीय है कि, इस हादसे से कोई भी जनहानि हो सकती थी पर गनीमत कोई अनहोनी नहीं हुई है। मार्ग के जाम होने से गोगदा घाट गढ़ उपरोड़ा मेन रोड बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ मे भूस्खलन हुआ है। मौके पर प्रशासन के आलाधिकारी पहुंचे।

See also  प्रेमिका के लिए नाबालिग बना अपराधी : मुलाकात नहीं होने पर 24 से ज्यादा कारों के शीशे तोड़कर की चोरी

Related Articles

Leave a Reply