छत्तीसगढ़

गरियाबंद में तेज आंधी-तूफान ने मचाई अफरातफरी, जान बचाने के लिए भागे लोग

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शनिवार दोपहर अचानक आए तेज आंधी-तूफान ने हड़कंप मचा दिया. फिंगेश्वर थाना परिसर में तूफान के कारण अफरातफरी का माहौल बन गया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में पुलिस जवान जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं.

See also  राहुल गांधी पहुंचे रायपुर, कांग्रेस नेताओं को देंगे ट्रेनिंग, सत्र को करेंगे संबोधित

जानकारी के अनुसार, दोपहर 2 से 4 बजे के बीच जिले के कई इलाकों में रुक-रुककर मूसलाधार बारिश हुई. इसके बाद शाम को तेज आंधी-तूफान ने दस्तक दी, जिससे फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में अफरातफरी मच गई. तूफान इतना तेज था कि पुलिसकर्मी सुरक्षित स्थानों की ओर भागने को मजबूर हो गए.  फिलहाल इस तूफान से किसी जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन तेज हवाओं और बारिश ने स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दी.

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

जिले के कई हिस्सों में बारिश और तूफान के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ.  तूफान और बारिश के बाद जिला प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने भी अगले कुछ घंटों में जिले में और बारिश की संभावना जताई है.

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

Related Articles

Leave a Reply