छत्तीसगढ़

होटल की तीसरी मंजिल से युवती ने लगाई छलांग, मचा हड़कंप

बलौदाबाजार। जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कसडोल के होटल पैराडाइज की तीसरी मंजिल से एक युवती ने छलांग लगा दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, युवती का नाम दीपा बाघ है जो मानसिक रूप से थोड़ी कमजोर हैं। आज वह अपने पिता के साथ होटल आई थीं, जो होटल में स्वीपर का कार्य करते हैं। अचानक दीपा छत पर पहुंच गई और छलांग लगाने के लिए किनारे तक पहुंच गई। इस दौरान सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने लगभग एक घंटे तक समझाइश देने का प्रयास किया, लेकिन युवती को रोक नहीं सके।

घटना के बाद आनन-फानन में दीपा को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया। कसडोल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और युवती की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

See also  छत्‍तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों से मुठभेड़ में बस्‍तर फाइटर का जवान बलिदान, एक नक्‍सली ढेर

Related Articles

Leave a Reply