छत्तीसगढ़

तेंदूपत्ता एकत्र करने गए शख्स को अगवा कर नक्सलियों ने कर दी हत्या, पुलिस मुखबिरी के शक में हत्या की आशंका

जगदलपुर

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर माओवादियों ने बुधवार को एक युवक की हत्या कर दी है। मामला जिले के जामभिया गट्टा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक युवक का नाम कुल्ले वजा है। युवक की पहचान गढ़चिरौली जिले के एक गांव के पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक तेंदूपत्ता जमा करने के लिए गया हुआ था। वहीं से माओवादियों ने पहले युवक का अपहरण किया और फिर धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी। जिसके बाद शव को सड़क पर फेंक दिया।जो एटापल्ली तहसील के डोड़डूर गांव का रहने वाला था। युवक तेंदूपत्ता जमा करने के लिए एक फड़ में गया हुआ था। जब लौट रहा था उस समय ग्रामीण वेशभूषा में पहुंचे करीब 5 से 7 माओवादियों ने युवक का अपहरण कर लिया। फिर जंगल की तरफ लेकर गए। जहां पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाकर युवक पर धारदार हथियार से हमला कर मौत की सजा दे दी। वारदात को अंजाम देने के बाद माओवादियों ने उसे गांव के ही नजदीक सड़क पर फेंक दिया था। युवक के शव को देख इलाके के ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची गढ़चिरौली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने अस्पताल भिजवाया है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच में भी जुट गई है।

See also  शांति का टापू है छत्तीसगढ़: कवर्धा में सर्व समाज के लोगों की पहल अनुकरणीय-गृहमंत्री श्री साहू

Related Articles

Leave a Reply