छत्तीसगढ़

मूंगफली खाने को लेकर विवाद: बदमाशों ने पिता और दो बेटों को बोलेरो से कुचला, दो की मौत, एक गंभीर

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां पर एक बोलेरो वाहन ने तीन बाइक सवारों को कुचल दिया। इस दौरान पिता- पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। आरोपियों ने आपसी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

See also  16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र के तीवरागुड़ी गांव का है। जहां पर मृतकों और आरोपियों के बीच मूंगफली खाने की बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद बदला लेने के लिए आरोपियों ने पिता और उसके दो बेटों को कुचल दिया। वहीं मामले में पुलिस पर सहयोग न करने के भी आरोप लगे हैं।

See also  तालाब से निकले मगरमच्छ के 6 बच्चे : वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर डैम में छोड़ा

Related Articles

Leave a Reply