छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चांपा पुलिस की मानवीय पहल, SP विजय पाण्डेय ने ली पीड़ित परिवार के बेटियों की शिक्षा की जिम्मेदारी

जांजगीर-चांपा।  जिले के थाना बिर्रा क्षेत्र के ग्राम करही में सितंबर माह में हुई तीन जघन्य हत्या की दर्दनाक घटना के बाद, पीड़ित परिवारों के बच्चे और विशेष रूप से बेटियों की शिक्षा पर बड़ा संकट आ गया था। ऐसे समय में जांजगीर पुलिस ने संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए पीड़ित परिवारों की बेटियों की शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी उठाई है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने इस कठिन परिस्थिति में मासूमों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए पहल की। उन्होंने मृतक महेन्द्र बघेल की नन्ही बेटी मायरा बघेल का पूरे शैक्षणिक वर्ष का स्कूल शुल्क और परिवहन शुल्क वहन करने का संकल्प लिया। मायरा, जो एम.एस. कश्यप बाल संस्कार अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में पढ़ रही हैं, अब आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगी।

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

इसी प्रकार मृतक मनोज कश्यप की बड़ी पुत्री सोनिया कश्यप, जो 12वीं उत्तीर्ण कर चुकी हैं, को उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सोनिया के स्नातक स्तर की पढ़ाई के लिए आवश्यक प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।

एसपी विजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार और थाना प्रभारी बिर्रा जय कुमार साहू ने पीड़ित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें भरोसा दिलाया कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की हर संभव मदद के लिए तत्पर है।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

ग्रामवासियों और परिवारजनों ने इस मानवीय पहल की प्रशंसा की और इसे सामुदायिक पुलिसिंग का श्रेष्ठ उदाहरण बताया। इस पहल से यह संदेश मिलता है कि पुलिस का असली चेहरा न केवल कानून का प्रवर्तन बल्कि समाज के प्रति सहानुभूति और सेवा भावना भी है।

Related Articles

Leave a Reply