छत्तीसगढ़बिलासपुर

महाकुंभ के लिए रूम बुकिंग के नाम पर एडिशनल एजी सुनील काले और डिप्टी एजी विनय पांडे से हुई ऑनलाइन ठगी

बिलासपुर | हाई कोर्ट के एडिशनल एडवोकेट जनरल सुनील काले और डिप्टी एडवोकेट जनरल विनय पांडे के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान रूम बुकिंग के नाम पर ठगों ने इन्हें निशाना बनाया और बड़ी रकम हड़प ली।

ठगी का पता चलने पर डिप्टी एजी के पीए ने चकरभाठा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, मामले में अभी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और कहा है कि जांच पूरी होने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी। इस घटना के बाद कानूनी समुदाय में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

See also  कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को हाईकोर्ट से झटका, रिव्यू पिटीशन खारिज, चुनाव याचिकाओं पर 19 अगस्त को होगी सुनवाई

Related Articles

Leave a Reply