छत्तीसगढ़

जान जोखिम में डालकर नाला पार करने की कोशिश: तेज बहाव में बही बाइक, स्थानीय लोगों ने बचाई युवक की जान

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में भारी बारिश के कारण नदी- नाले उफान पर है। इसी बीच लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां पर जान जोखिम में डालकर नाला पार कर रहे युवक की बाइक नाले में बह गई। इस दौरान स्थानीय लोगों की मदद से युवक की जान बाल- बाल बची।

See also  खेतों में भीषण आग : 10-15 एकड़ गेहूं-सरसों की खड़ी फसल जलकर खाक, किसानों को भारी नुकसान

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला पलारी थाना क्षेत्र के रोहासी से सेमरिया नाला के पास का है। घटना बुधवार शाम 4.30 बजे की बताई जा रही है। इस दौरान युवक तेज बहाव वाले नाले को पार कर रहा था। तभी अनियंत्रित होकर उसकी बाइक नाले में जा बही। गनीमत रही की युवक को सुरक्षित बचा लिया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद अब पुलिस ने पुल के ऊपर से आवागमन पर रोक लगा दी है।

See also  1 अप्रैल से शुरू होगा राजस्व पखवाड़ा : गांव-गांव में लगाए जाएंगे शिविर, समस्याओं का तुरंत होगा समाधान 

Related Articles

Leave a Reply