छत्तीसगढ़

जुआरियों पर कार्रवाई करने गई पुलिस, इधर आरक्षक की बाइक में बदमाशों ने लगा दी आग

दुर्ग। दिवाली के त्योहार के बीच दुर्ग जिले के सुनसान इलाकों में जुए के फड़ सज रहे हैं, वहीं पुलिस की टीम लगातार जुआरियों पर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में धनतेरस की रात नेवई भाठा में जुआरियों पर रेड करने गई पुलिस टीम के एक आरक्षक की बाइक पर अज्ञात लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस टीम जुआरियों को पकड़कर लौट रही थी, तभी जलती बाइक देखकर आरक्षक के होश उड़ गए।

See also  हर पांच साल में पत्नी बदलता है पति, अब चौथी शादी की कर रहा तैयारी, पीड़िता ने महिला आयोग से लगाई न्याय की गुहार

मिली जानकारी के अनुसार, धनतेरस की रात नेवई भाठा में जुआ का फड़ सजे होने की सूचना पुलिस को मिली। जुआरियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम बाइक से निकल पड़ी। जुआरियों को उनकी मौजूदगी का पता न चले इसलिए पुलिस ने बाइक कुछ दूरी पर खड़ी की और पैदल जाकर जुआरियों को पकड़ लिया।

See also  शहरों में LPG संकट : ग्रामीण गैस वितरकों के पास पर्याप्त स्टाक मौजूद, कोई अफरा-तफरी नहीं

जुआरियों को पकड़ने के बाद पुलिस टीम बाइक की ओर लौट रही थी, तभी आरक्षक भूमेन्द्र वर्मा की बाइक जलती हुई नजर आई। बाइक पर आग किसने लगाई, यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन पूरी बाइक जलकर खाक हो गई।

मामले की जानकारी मिलते ही एएसपी शहर सुखनंदन राठौर थाने पहुंचे और जुआरियों को पकड़ने गए पुलिस कर्मियों से घटनाक्रम की जानकारी ली। फिलहाल, नेवई पुलिस ने अभी तक किसी के खिलाफ कोई अपराध दर्ज नहीं किया है।

See also  रास्ता रोककर गाड़ी में बैठाने की कोशिश, छेड़छाड़ से परेशान नाबालिग छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई; CG पुलिस ने लिया एक्शन

Related Articles

Leave a Reply