छत्तीसगढ़

पिकनिक स्पॉट में हादसा, ब्लू वाटर में डूबने से दो छात्रों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर। नया रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां घूमने पहुंचे दो स्कूली छात्रों की ब्लू वाटर में नहाने के दौरान डूब गए हैं। घटना दोपहर करीब 12 बजे की है, जिसके बाद से ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान जारी है। यह घटना माना थाना क्षेत्र का है। छात्रों की पहचान जयेश साहू और मृदुल वंजारिया के रूप में हुई है। दोनों छात्र कक्षा 10वीं में पढ़ते थे।

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

बताया जा रहा है कि 7 से 8 दोस्तों का एक ग्रुप आज ब्लू वाटर घूमने पहुंचा था। इसी दौरान सभी ब्लू वाटर में नहाने उतरे, इसी दौरान जयेश और मृदुल गहरे पानी में चले गए और डूब गए। साथियों ने जब उन्हें पानी में डूबता देखा, तो शोर मचाकर आसपास के लोगों से मदद मांगी। वहीं घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मामले की सूचना पर पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और SDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस वालों ने बताया कि डूबे लोगों की पहचान हो गई है। पहचान के आधार पर उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। सात-आठ बच्चे छत्तीसगढ़ स्कूल टाटीबंध में पढ़ाई करते हैं। वही स्कूल बंद होने के कारण इन सभी ने प्लानिंग करके नया रायपुर घूमने का फैसला किया था। पांच बच्चे एक जगह बैठकर चिप्स खा रहे थे, दो लोग पानी में गए। स्थानीय लोगों के रोकने पर कहा कि हमें तैरना आता है। दो डूबे छात्रों में से एक को तैरना नहीं आता था, उसे बचाते हुए दोनों डूब गए। मौके पर उपस्थित व्यक्ति ने बताया कि हम लोगों ने कोशिश की, लेकिन गहराई इतनी थी कि बचा नहीं पाए, फिर पुलिस को सूचना दी।

See also  SI के बेटे की मौत : 5 दिन पहले डीजल और कबाड़ चोरों ने की थी पिटाई, समाज ने अंतिम संस्कार को लेकर रखी मांग

Related Articles

Leave a Reply